फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बताए कार्यालय छोड़ने और लापरवाही पर वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने नारसन ब्लॉक के उप शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौर के वेतन पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। आदेश में बताया गया है कि कार्यालय का निरीक्षण के दौरान उप शिक्षा अधिकारी अनुपस्थित थे। आदेश में बिना पूर्व जानकारी के अनुपस्थित होने और कार्यों में लापरवाही को कारण बताते हुए उनके वेतन पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि उन्होंने 13 नवंबर को उप शिक्षा अधिकारी के कार्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान नौ कार्मिकों में से मात्र एक कनिष्ठ सहायक भूपेंद्र कुमार शर्मा उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि उप शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौर नौ नवंबर को ही मुख्यालय से अपने गृह आवास विकासनगर देहरादून चले गए थे और किसी प्रकार का प्रार्थनापत्र नहीं दिया है। आदेश में बताया गया है कि पहले भी जिला शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया था कि उपशिक्षा अधिकारी महत्वपूर्ण कार्यों को छोड़कर बिना अनुमति के अपने आवास चले जाते हैं। इससे कार्य प्रभावित हो रहा है। आदेश पत्र में बताया गया है कि जब उप शिक्षा अधिकारी को निरीक्षण के बाबत जानकारी मिली तो उन्होंने 13 नवंबर को ईमेल पर प्रार्थनापत्र प्रेषित किया, लेकिन उसमें कोई पत्रांक अंकित न होने से प्रमाणित होता है कि उप शिक्षा अधिकारी द्वारा लापरवाही की गई है। आदेश पत्र में बताया गया है कि बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने के चलते दीपावली पर्व होने के बावजूद कई शिक्षकों का वेतन और बोनस का भुगतान नहीं हो पाया है। आदेश पत्र में उप शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त होने और लापरवाही में सुधार लाने तक उनके वेतन पर रोक लगाई जाने के आदेश दिए गए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें