फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तमौली गांव के पास बस्ती में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से मौत हो गई। सुबह परिजनों के जागने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। मृतक की पहचान मलखा पुत्र महेंद्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन




खानपुर थाना क्षेत्र के हस्तमौली गांव के पास ही बस्ती गांव में भी कुछ लोग घर बनाकर रहते हैं। किसी ग्रामीण ने शनिवार तड़के सूचना दी कि वहां पर एक व्यक्ति को किसी ने गोली मार दी है। सूचना मिलते ही खानपुर थाना प्रभारी रविंद्र शाह और गोवर्धनपुर पुलिस चौकी प्रभारी समीप पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।



चौकी प्रभारी समीर पांडे ने बताया कि मलखा मजदूरी करता था और रोजमर्रा की तरह वह शुक्रवार शाम को घर के बरामदे में सोया था। उसकी पत्नी बाहर आंगन में सो रही थी। वहीं उसके दो लड़के अलग-अलग कमरों में अंदर स़ो रहे थे। बताया कि उसके परिजनों का कहना है कि रात में गोली चलने की आवाज आई थी। उन्होंने किसी को भागते नहीं देखा। जब वह सुबह उठे तो उसकी जानकारी हुई। बताया कि मामले में परिजनों की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें