फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, दोस्त पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गदरजुड्डा निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने दोस्त पर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिवार ने बिना पोस्टमार्टम के युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन




गदरजुड्डा निवासी तेलूराम (25) समेत दो युवक फरवरी को स्कूल के पास बैठे थे। इस बीच तेलूराम की हालत बिगड़ी तो साथी उसे अकेला छोड़कर अपने घर चला गया। तेलूराम जब शाम तक घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजन उसे तलाश करने निकल पड़े। तलाशी के दौरान तेल्लूराम उन्हें स्कूल के पास बेहोश पड़ा मिला। इसे लेकर वह मंगलौर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे।

वहां तेलूराम की हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि देहरादून अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उसका बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया। अब उसके परिजन गांव के युवक पर हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर पर जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें