फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर चाकू से वार कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं पत्नी शिकायत करने के लिए कोतवाली जाने लगी तो आरोपी ने उसपर चाकू से वार कर घायल कर दिया। आरोप है कि पति की शिकायत करने चौकी पहुंची महिला का पुलिस ने मेडिकल भी नहीं कराया। पीड़ित महिला ने उपजिलाधिकारी से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर निवासी एक महिला ने उपजिलाधिकारी पूरण सिंह राणा को शिकायत करते हुए बताया कि उसका पति मंगलवार को अपना मकान बेचने को लेकर किसी से बातचीत कर रहा था। इसकी जानकारी जब उसे हुई तो उसने मकान बेचने का विरोध किया। आरोप है कि इस बात पर पति ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। पत्नी जैसे ही शिकायत करने के लिए कोतवाली जाने लगी तो इस बीच पति ने घर में रखा चाकू उठाकर महिला के ऊपर वार कर दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद महिला ने चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित महिला का आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई करना तो दूर उसका मेडिकल तक भी नहीं कराया। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने कोतवाली पुलिस को मामले में जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें