फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और लोगों के बीच तालमेल से ही सकुशल संपन्न होगी कांवड़ यात्रा

विज्ञापन
रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में कांवड़ मेले को लेकर पुलिस कर्मियों व एसपीओ की बैठक लेते कोतवाल दे? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रुड़की और मंगलौर पुलिस ने एसपीओ के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने पुलिस और लोगों के बीच आपसी तालमेल बैठाकर काम करने और शासन प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने को कहा।
विज्ञापन

दो वर्षों बाद इस वर्ष कांवड़ यात्रा के चरम पर रहने का अनुमान है। इसके लिए पुलिस-प्रशासन कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुटा है। नगर के अलावा देहात क्षेत्र में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे। हाईवे पर रूट डायवर्जन को लेकर प्लान तैयार किया जा रहा है। शनिवार की देर शाम रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में प्रभारी देवेंद्र चौहान ने एसपीओ की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रा को लेकर शासन स्तर से जारी की जाने वाली गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराए जाने की बात कही। साथ ही लोगों से भी सहयोग की अपील की। उधर, रविवार को मंगलौर कस्बा चौकी में आयोजित एसपीओ की बैठक को संबोधित करते हुए शहर चौकी प्रभारी मनोज गैरोला ने कहा कि कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। इसको लेकर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराना पुलिस की जिम्मेदारी है, जिसे लोगों के सहयोग से पूरा किया जा सकता है। उन्होंने एसपीओ को निर्देश देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा में सहयोग किया जाए। साथ ही असामाजिक तत्वों की सूचना पुलिस को दी जाए ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर नीरज चोपड़ा, उत्तम सिंह, जनेश्वर गिरी, मुस्तकीम, इरशाद, जावेद, राहुल और अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें