फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर बैठी महिला की तबियत बिगड़ी

Fri, 30 Dec 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो भगवानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब बंदी और मनरेगा की मजदूरी बढ़ाने समेत कई मांगों को लेेकर विश्व दलित परिषद के बैनर तले धरने पर भूख हड़ताल कर रही एक बुजुर्ग महिला की शुक्रवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल भिजवाया। साथ ही आला अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


विश्व दलित परिषद संस्था के बैनर तले हबीबपुर नवादा के ग्रामीण शराब बंदी और मनरेगा की मजदूरी बढ़ाकर 300 रुपये करने की मांग को लेकर एसडीएम दफ्तर पर पिछले दो हफ्ते से धरना दे रहे हैं। चार महिलाओं ने बृहस्पतिवार से भूख हड़ताल शुरू की है। शुक्रवार सुबह 60 वर्षीय अतरकली की तबियत अचानक बिगड़ गई। चक्कर आने के बाद महिला को उल्टी आनी शुरू हो गई। ग्रामीणों का कहना था कि भूख हड़ताल के दौरान ठंड लगने से महिला की तबियत बिगड़ी है। सूचना पर एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल और तहसीलदार अबरार हुसैन मौके पर पहुंचे और महिला का हालचाल जाना। तत्काल महिला को सरकारी अस्पताल भिजवाया। कुछ देर भर्ती करने के बाद चिकित्सकों ने महिला की तबियत सामान्य होने पर छुट्टी दे दी। धरना स्थल पर अतरकली सहित बिरमवती, रेशम, रामकली की भूख हड़ताल जारी रही। संस्था के अध्यक्ष बालचंद का कहना है कि मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें