फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग से पहले लस्सी पीने आए थे बदमाश

Fri, 30 Dec 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
डेयरी मालिक पर जिन बदमाशों ने फायरिंग की थी। वह पहले डेयरी में लस्सी पीने के बहाने आए थे। डेयरी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मालिक ने पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली अंतर्गत बीएसएम कालेज के समीप स्थित एक डेयरी मालिक को जेल में बंद कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि ने मई माह में चौथ की धमकी दी थी। चौथ न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी। इस पर पुलिस ने डेयरी मालिक को सुरक्षा मुहैया कराई थी लेकिन, उसके बाद भी 13 जुलाई को बाइकसवार नकाबपोश बदमाशों ने डेयरी मालिक पर उस समय फायर झोंक दिया था। जब वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। गनीमत रही कि डेयरी मालिक बच गया था। फायरिंग के आरोप में पुलिस ने पिछले दिनों चरथावल निवासी पारितोष, गोविंदा और धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह ने बताया कि डेयरी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाई गई है। फुटेज में तीन बदमाशों को फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। तीनों डेयरी में लस्सी पीने के बहाने आए थे। उसके बाद तीनों चले गए थे। इसके बाद तीनों बाइक से फिर लौटे और डेयरी मालिक पर फायर झोंककर फरार हो गए थे। डेयरी मालिक ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें