फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के दूसरी शादी करने पर पत्नी का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पति के दूसरी शादी करने से नाराज पत्नी ने कोतवाली के बाहर उसका गिरेबान पकड़ लिया और मारपीट की कोशिश की। महिला और उसके मायके वाले युवक को लेकर कोतवाली लेकर पहुंचे। यहां पुलिस ने उसे हवालात में बंद कर दिया। इस मामले में पत्नी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बिजनौर के नजीबाबाद तहसील निवासी एक युवती की शादी पास के ही एक गांव में हुई थी। कुछ दिनों बाद युवती के पति ने चोरी-छिपे उसकी मौसी की शादीशुदा बेटी से शादी कर ली और उसे रुड़की में अपने एक रिश्तेदार के यहां लेकर रहने लगा। इसकी भनक उसकी पत्नी को लगी तो वह सोमवार को मायके वालों को लेकर रुड़की पहुंची। युवती और उसके मायके वालों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई।
यहां युवती ने पुलिस को बताया कि पति ने उसकी मौसी की बेटी से शादी की है। वह भी शादीशुदा है और उसका पति से कोर्ट में विवाद चल रहा है। पुलिस ने मामला बिजनौर का होने पर वहां की पुलिस से शिकायत करने की बात कही। इसके बाद युवक और उसकी पत्नी कोतवाली के बाहर आ गए। पत्नी ने कोतवाली के गेट पर पति का गिरेबान पकड़ लिया और पिटाई की कोशिश की। इसके बाद वह उसे पकड़कर अंदर ले गई। मामला बढ़ता देख पुलिस ने युवक को हवालात में बंद कर दिया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि मामला बिजनौर का है। युवती पक्ष को वहीं शिकायत करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें