एक महिला बैंक कर्मचारी से दिल लगा बैठी और पति की गैर मौजूदगी में उसे घर बुलाने लगी। इस बीच पति ने उसे बैंक कर्मचारी के साथ घर पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति रोडवेज में परिचालक है। बगल में किराये पर रहने वाले एक बैंक कर्मचारी के यहां नौकरानी काम करती है। नौकरानी ने बैंक कर्मचारी के कहने पर परिचालक की पत्नी से उसकी दोस्ती करा दी। दोनों की मोबाइल पर लंबी बातचीत होने लगी। इस बीच दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और महिला बैंक कर्मचारी को घर बुलाने लगी। उसकी नाबालिग बेटी को शक हुआ और उसने पिता को पूरी बात बता दी। इस पर महिला का पति दोनों पर नजर रखने लगा। बुधवार सुबह पति ने दोनों को एक साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। साथ ही बैंक कर्मचारी को पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि महिला के पति की ओर से तहरीर आई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बैंक कर्मचारी के पीछे-पीछे महिला भी कोतवाली पहुंच गई। यहां पुलिस की नजर हटते ही महिला ने चप्पल निकालकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। महिला के पति ने भी बैंक कर्मचारी को पीटा। पुलिस ने बैंक कर्मचारी को बचाया। संवाद