फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत किया

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय हैपकीडो विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार सैनी।(फो
विज्ञापन
नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रथम ओपन अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीतकर लौटे कौशिक पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों और कोच शिवेंद्र चौहान का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार सैनी ने किया।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराकर यह साबित कर दिया है कि लगन, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। अध्यक्ष मनोज कुमार सैनी ने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि पूरी इमलीखेड़ा नगर पंचायत और पिरान कलियर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर ईओ मंजू चौहान, भाजपा नेता जयभगवान सैनी, सभासद अजय कुमार, रोशनलाल, अभिषेक, सचिन पाल, मेहरबान, सौरभ, शिवकुमार, नितिन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें