फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना तलाक दिए कर रहा था दूसरी शादी, पुलिस ने रुकवाई 16-30-07

विज्ञापन
विज्ञापन
नारसन (रुड़की)। पहली पत्नी को बिना तलाक दिए दूसरा निकाह करना युवक को महंगा पड़ गया। भनक लगते ही पहली पत्नी पुलिस को लेकर पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया और अपने साथ ले गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सहारनपुर जिले के हरोड़ा गांव निवासी युवती का निकाह गागलहेड़ी निवासी युवक से तीन साल पूर्व हुआ था। इस बीच विवाहिता ने एक बच्ची को जन्म दिया। आरोप है कि बेटी होने से ससुराल वाले खुश नहीं थे और वे उसे प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने लगे। परेशान होकर विवाहिता मायके आकर रहने लगी थी। पत्नी के ससुराल जाने से युवक के परिजनों ने नारसन निवासी एक युवती से उसका रिश्ता पक्का कर दिया। आरोप है कि युवक और उसके परिजनों ने युवती के परिजनों को पहली पत्नी से तलाक होने की जानकारी दी थी। शुक्रवार को युवक बरात लेकर नारसन कलां आया था। इसी बीच किसी ने पहली पत्नी को उसके पति के दूसरे निकाह के बारे में जानकारी दे दी। महिला और उसके परिजन गागलहेड़ी थाना पुलिस को लेकर नारसन कलां पहुंच गए और निकाह रुकवा दिया। इस दौरान पहली पत्नी ने युवक का भांडा फोड़ते हुए बताया कि उसने तलाक नहीं दिया है। वह तलाक देने की झूठी बात कहकर दूसरा निकाह कर रहा है। साथ ही जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही नारसन पुलिस चौकी के एसआई कर्मवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। इसके बाद गागलहेड़ी पुलिस युवक और उसकी पहली पत्नी को साथ लेकर लौट गई। उधर, मंगलौर कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि मामला गागलहेड़ी थाना क्षेत्र का है तो वहां की पुलिस ही जरूरी कार्रवाई करेगी।
--
गम में बदलीं खुशियां
युवक और उसके परिजनों ने युवती के परिजनों से झूठ बोला था कि उसका पहली पत्नी से तलाक हो गया। विश्वास में आकर युवती के परिजनों ने शादी पक्की कर दी। शुक्रवार को युवती की शादी को लेकर परिवार में खुशी का माहौल था। दूरदराज से रिश्तेदार आए थे और खाने-पीने की पूरी व्यवस्था की गई थी। इतना ही नहीं बरात के स्वागत के लिए भी तैयारियां की गईं। युवती ने अपने हाथों पर मेहंदी रचाई थी, लेकिन यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिकी। जब युवक की पहली पत्नी पुलिस लेकर पहुंची और पूरी सच्चाई बताई तो उनके होश उड़ गए। परिवार की खुशियां पलभर में गम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें