फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: 23 साल से सड़क निर्माण का इंतजार, ग्रामीणों ने शुरू किया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव बहिष्कार का एलान, इब्राहिमपुर मसाही कला से हबीबपुर निवादा तक जर्जर है सड़क
विज्ञापन

मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को पत्र भेजने के बाद भी नहीं हुई सुनवाई 23 साल से सड़क निर्माण की बाट जोह रहे ग्रामीणों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। सड़क की बदहाली से परेशान इब्राहिमपुर मसाही कला से हबीबपुर निवादा तक के ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण और चौड़ीकरण होने तक आंदोलन जारी रखने के साथ ही आगामी चुनावों के पूर्ण बहिष्कार का एलान किया है। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने शपथ लेकर संकल्प लिया कि जब तक सड़क नहीं बनेगी तब तक उनका चुनाव बहिष्कार जारी रहेगा।

ग्रामीणों के अनुसार इब्राहिमपुर मसाही कला से हबीबपुर निवादा तक करीब चार से पांच किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण लगभग 25 से 30 साल पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कराया गया था। यह सड़क भगवानपुर तहसील क्षेत्र के करीब 10 से 15 गांवों को आपस में जोड़ती है।
विज्ञापन


लंबे समय से मरम्मत और चौड़ीकरण नहीं होने के कारण सड़क की हालत खराब हो चुकी है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने कहा कि इस मार्ग से बड़ी संख्या में किसान अपनी फसल लेकर मंडियों और अन्य स्थानों तक पहुंचते हैं। सड़क खराब होने के कारण उन्हें आए दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने पांच जून 2026 को मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को पत्र भेजकर सड़क निर्माण और चौड़ीकरण कराने की मांग की थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि जब तक सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं होता तब तक आंदोलन और चुनाव बहिष्कार का निर्णय वापस नहीं लिया जाएगा। उधर, चुनाव बहिष्कार की सूचना मिलने पर एलआईयू भी सक्रिय हो गई है और मामले की जानकारी जुटा रही है। इस दौरान तेलूराम मास्टर, प्रधान स्वामी घनश्याम, रितेश, अर्जुन, राम सिंह, धनपाल, विकास वाल्मीकि और कबीर आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें