फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कूटरचना कर ग्रामीण की जमीन बेची, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कूटरचना कर एक ग्रामीण की जमीन को अपना दर्शाकर बेच दिया गया। आरोपियों के जमीन खाली करने का फरमान सुनाने पर ग्रामीण को जमीन बेचे जाने की जानकारी हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीन महिलाओं सहित छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन




लक्सर तहसील क्षेत्र के निरंजनपुर गांव निवासी बिरमपाल की ओर से न्यायालय को प्रार्थनापत्र देकर बताया गया कि उनकी और उनके भाइयों की निरंजनपुर में 0.7170 हेक्टेयर कृषि भूमि है। आरोप है कि आरोपी रेखा सैनी निवासी निरंजनपुर देहरादून, पूजा निवासी मेहूवाला, देहरादून, सुनीता निवासी नंदा चौकी, देहरादून, जयप्रकाश निवासी शिव कॉलोनी हरिद्वार और यशपाल निवासी निरंजनपुर कोतवाली लक्सर ने आपस में साज करके कूटरचना कर उनकी जमीन को भरत सिंह निवासी केवलपुरी कोतवाली लक्सर को बेच दिया।



आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों की मदद से 12 दिसंबर 2024 को जमीन की रजिस्ट्री करा दी। 23 दिसंबर को भरत सिंह ने उन्हें जमीन उसके नाम होने की जानकारी देते हुए उनके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर सभी छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें