बिजली चोरी की शिकायतों पर देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने लक्सर क्षेत्र में छापा मारा। छापे के दौरान टीम ने कई स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने लक्सर देहात क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापे मारे। इस दौरान कई घरों में बिजली चोरी के मामले सामने आए। विभाग की ओर से बिजली चोरी में इस्तेमाल किया जा रहा केबल जब्त कर लिया गया। विभाग के जेई मनोज कुमार सैनी ने आरोपी राजवीर, सोनू, नाथिया, वीरपाल, धरम सिंह और जयकुमार के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में पुलिस को तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।