फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: शादी और धर्म छिपाया, रिश्ता तोड़ा तो युवती को कर रहा परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्म छिपाकर शादीशुदा युवक एक युवती को झांसा दे रहा था। जब युवती ने शहर के एक जिम में युवक को पत्नी और बच्चों के साथ देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद उसने रिश्ता खत्म कर दिया, लेकिन अब युवक गाड़ी से युवती के घर के बाहर चक्कर लगा रहा और कई नंबरों से फोन कर परेशान कर रहा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा कालोनी निवासी एक युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी ढंडेरा निवासी एक युवक से दोस्ती हुई थी। वह युवक मुस्लिम और शादीशुदा है, यह बात उससे छिपाई गई। दो दिन पहले युवती शहर के एक जिम में गई थी। वहां उसने प्रेमी को पत्नी और बच्चाें के साथ देखा तो दंग रह गई। युवती ने हंगामा करते हुए उसे जमकर खरी-खोटी सुनाई और रिश्ता तोड़ दिया। अब युवक उसे परेशान कर रहा है। वह वाहन से युवती के घर के बाहर चक्कर काट रहा है। साथ ही फोन कर फिर से रिश्ता रखने का दबाव बना रहा है। युवती ने शुक्रवार की शाम कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें