फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 घरों का सत्यापन, सात पर जुर्माना

विज्ञापन
रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में किराएदारों का सत्यान करती पुलिस। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
पुलिस ने अभियान चलाकर 60 घरों में रहने वाले किराएदारों का सत्यापन किया। इस दौरान सात घरों में बिना सत्यापन के किराएदार रहते मिले। पुलिस ने सातों मकान मालिकों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही मकान मालिकों को किराएदारों का सत्यापन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसएसपी के निर्देश पर शहर में बढ़ती वारदातों को रोकने के लिए रविवार को गंगनहर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने गुलाबनगर में किराएदारों के सत्यापन किए। कई मकान मालिकों ने किराएदारों के सत्यापन कराए थे जबकि कुछ ने नहीं कराए थे। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि 60 घरों में सत्यापन किया गया। इस दौरान सात मकान मालिकों के यहां बिना सत्यापन के किराएदार रहते मिले। मकान मालिकों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि जिन मकान मालिकों ने किराएदार रखे हैं। उन्हें सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सत्यापन न कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इस दौरान एसएसआई अभिनव शर्मा समेत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें