फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अभद्रता का विरोध करने पर तोड़फोड़, पूरे परिवार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIमहिलाएं और युवतियों पर डंडों से किया हमला, पांच लोग हुए घायल
I
I

I
Iपीड़ित परिवार को आरोपी दे रहे धमकी, पुलिस को दी गई है तहरीर
I
Iअभद्रता का विरोध करने पर एक पक्ष ने घर में घुसकर पूरे परिवार पर लाठी-डंडों और पंच से हमला कर लिया। आरोप है कि घर में घुसकर दीवार और सामान में भी तोड़फोड़ कर दी। शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

I
Iसिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी नसीम ने पुलिस को बताया कि दो दिन पूर्व उनके परिवार के साथ पड़ोस में रहने वाले लोगों ने अभद्रता कर दी थी। विरोध करने पर उक्त लोगों ने गाली-गलौज कर दी। आरोप है कि उक्त लोग लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और नसीम व रिहान पर हमला कर दिया। बीचबचाव कराने आई घर की महिलाएं और युवतियों पर भी डंडों व पंच से हमला कर दिया। साथ ही घर की रसोई और अन्य सामान भी में भी तोड़फोड़ कर दी। शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शुक्रवार को पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें