IIनगर पालिका मंगलौर में पांच नवंबर को दोनों के बीच हुई थी कहासुनी
I
I I
Iमारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई थी कैद, पुलिस कर रही जांच
I
Iनगर पालिका के वरिष्ठ सहायक ने कहासुनी के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर वरिष्ठ सहायक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
I
I
I
Iमंगलौर कोतवाली पुलिस को संजय कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह नगर पालिका मंगलौर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। पांच नवंबर को किसी बात को लेकर उनकी नगर पालिका के वरिष्ठ सहायक कमलदीप के साथ कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि कमलदीप ने गाली-गलौज करते हुए उनपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। शोर सुनकर अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह उन्हें बचाया था। आरोप है कि हमला करने के बाद कमलदीप धमकी देकर फरार हो गए थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।I