फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने में ही क्षतिग्रस्त हुई अंडर पास सड़क

विज्ञापन
झबरेड़ा क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हुई अंडर पास की सड़क। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
अंडरपास की सड़क दो महीने में ही टूट गई है। ग्रामीणों को अंडरपास से निकलने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने लोनिवि के अधिकारियों से सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

करीब दो माह पूर्व अंडरपास की सड़क बनाई गई थी, जो अब जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसे में राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। ग्रामीण अनिल और जितेंद्र आदि ने सहायक अभियंता को भेजे मांग पत्र में कहा कि सरकड़ी गांव के पास हाईवे के अंडरपास में बजरी वाली सड़क का निर्माण दो माह पूर्व किया गया था। आरोप है कि सड़क मानकों को दरकिनार कर बनाई गई है। इसके चलते बहुत कम समय में ही बजरी उखड़ गई है। इस मार्ग से लगभग 50 गांवों के हजारों ग्रामीण प्रतिदिन रुड़की के लिए आवागमन करते हैं। अंडरपास में उखड़ी बजरी से वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। उधर, लोनिवि के एई विजय का कहना है कि मौका मुआयना कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें