फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देने आए हरियाणा के दो मुन्ना भाई दबोचे

विज्ञापन
भगवानपुर थाने में पकड़े गए दूसरे युवक की जगह परीक्षा देने वाले युवक। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
आरसीपी कॉलेज में चल रही परीक्षा में चेकिंग के दौरान स्कूल प्रशासन ने दूसरे छात्रों के बदले परीक्षा देने आए दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दो अन्य युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही दोनों युवकों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस फरार युवकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक आईडी जेड आरसीपी कॉलेज किशनपुर कृष्ण कुमार त्यागी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरसीपी कॉलेज में भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र के लिए टेक्नीशियन की परीक्षा चल रही है। शनिवार को दो युवक अनाधिकृत रूप से परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। चेकिंग के दौरान कॉलेज प्रशासन ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। वहीं, कॉलेज प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया जबकि उनके दो साथी मौके से फरार हो गए। पूछताछ में दोनों युवकों ने अपने नाम व पता परमजीत निवासी गांव गरनावठी, जिला रोहतक (हरियाणा) और विजय निवासी गांव मारूथ, जिला झज्जर (हरियाणा) बताया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वह सुमित नाम के युवक और एक अन्य युवक के स्थान पर परीक्षा देने आए थे। दोनों युवकों ने ही उन्हें अपने आधार कार्ड, एडमिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और पासपोर्ट फोटो उपलब्ध कराए थे। साथ ही बताया कि फरार युवकों के नाम सुमित कुमार निवासी जिला झज्जर हरियाणा और अमित निवासी गांव बालंद, जिला रोहतक हरियाणा हैं। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार दोनों युवकों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। फरार दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। दोनों की तलाश में पुलिस की एक टीम को हरियाणा भेजा जाएगा। साथ ही चारों युवकों के बारे में हरियाणा पुलिस से जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें