फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: देह व्यापार में लिप्त हरियाणा की दो और महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIनगर निगम के पास नहर पटरी पर चालकों और यात्रियों से कर रहे थे जिस्म की सौदेबाजी
I
I
I
Iआईआईटी परिसर के बाहर जिस्म की सौदेबाजी करने वाली महिलाओं पर कार्रवाई के बाद अब उन्होंनेे ठिकाना बदल दिया है। अब नगर निगम के पास नहर पटरी पर जिस्म की सौदेबाजी चल रही है। पुलिस ने यहां भी कार्रवाई करते हुए हरियाणा की दो महिलाओं को ई-रिक्शा चालकों और यात्रियों के साथ दाम तय करते हुए रंगेहाथ दबोचा है। पुलिस ने दोनों महिलाओं का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

I
I
I
Iआईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के बाहर जिस्म की सौदेबाजी को लेकर अमर उजाला ने स्टिंग ऑपरेशन किया था। बीते शनिवार को यहां से पुलिस ने जिस्म की सौदेबाजी कर रही चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया था। अब महिलाओं ने कार्रवाई के भय से यहां से ठिकाना ही बदल दिया। रविवार को जिस्मफरोशी से जुड़ी अन्य महिलाओं ने नगर निगम के पास नहर पटरी पर अपना ठिकाना बना लिया था। यहां वह ई-रिक्शा चालकों और यात्रियों से जिस्म की सौदेबाजी करने लगी। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। दोनों महिलाओं ने बताया कि वह यमुना नगर, हरियाणा की रहने वाली हैं। एसपी सिटी एसके सिंह ने बताया कि इस तरह से अगर कोई महिला पुरुषों को आकर्षित करेगी और सौदेबाजी करेगी तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी और शहर का माहौल खराब नहीं होने देगी।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें