फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बच्चे को टक्कर मारने और सिर फोड़ने के मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIसमुदाय विशेष युवक की बरात में जय श्रीराम के नारे लगाने का भी है आरोप
I
I
I
Iगंगनहर कोतवाली पुलिस ने एक बच्चे को टक्कर मारने, उसका सिर फोड़ने और समुदाय विशेष के युवक की बरात में जय श्रीराम के नारे लगाने के मामले में सात लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष ने गैर इरादतन हत्या का भी आरोप लगाया है।
I
I
I
Iमो. शफी उर्फ सोहना निवासी पनियाला चंदापुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मार्च 2024 को वह गांव के ट्रांसफार्मर के पास जा रहा था। रास्ते में भीड़ हो रही थी। इस दौरान मुस्तकीम के बेटे की बरात जा रही थी। अभिनव और सुनील निवासी पनियाला एक बाइक से तेजी से आए और भीड़ में खड़े एक बच्चे को टक्कर मार दी। इससे बच्चा गंभीर घायल हो गया। विरोध करने पर बाइक सवारों ने गाली-गलौज कर दी और मारपीट शुरू कर दी। इतने में गैर इरादतन हत्या करने के मकसद से ईंट उठाकर मो. शफी को मारना चाहा, जो बच्चे के सिर पर जा लगा। इससे बच्चे का सिर फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iवहीं, मौके पर मोनू, ब्रिजेश, सीटू, विशाल, आनन्द ने बरात में पहुंचकर झगड़ा किया और जय श्रीराम के नारे लगा दिए। इससे वहां का माहौल बिगड़ गया। इसकी तहरीर उन्होंने गंगनहर कोतवाली को दी। पुलिस ने पीड़ित के भाई और अन्य पांच लोगों पर राजनीतिक दबाव के चलते झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया। पुलिस ने अब कोर्ट के आदेश पर अभिनव, सुनील, मोनू, ब्रिजेश, सीटू, विशाल और आनन्द निवासी पनियाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल गोविंद कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें