फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों से लूटपाट में दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
मंगलौर कोतवाली में पकड़े गए फैक्ट्री कर्मचारी से बाइक लूटने वाले बदमाश। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
फैक्टरी से ड्यूटी कर लौट रहे दो कर्मचारियों की तमंचे के बल पर बाइक और नकदी लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटी गई बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस ने दोनों बदमाशों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मुंडलाना निवासी प्रमीत कुमार 23 फरवरी को अपने दोस्त के साथ देवबंद रोड स्थित एक फैक्टरी से ड्यूटी कर बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वह उदलहेड़ी-गुड़मंडी के बीच देवबंद रोड पर पहुंचे तो दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर नकदी और बाइक लूट ली थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार देर रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि तांशीपुर गंगनहर पटरी के पास बाइक लूट के दोनों आरोपी खड़े हुए हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान साजिद निवासी मोहल्ला पीरगढ़ी व वसीम निवासी मोहल्ला पठानपुरा लंढौरा रोड मंगलौर के रूप में हुई है। दोनों के पास से बाइक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें