फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की जेल के दो बंदीरक्षकों ने मांगी रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की जेल के दो बंदीरक्षकों ने जेल में बंद एक बदमाश के नाम पर मोबाइल स्वामी को हत्या का डर दिखाकर रंगदारी मांगी है। दुकान स्वामी की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने दोनों बंदीरक्षकों को पकड़ लिया है। पुलिस ने दुकान स्वामी की तहरीर पर बदमाश और दोनों बंदीरक्षकों पर रंगदारी मांगने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों बंदीरक्षकों से गहनता से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रुड़की उप कारागार में बंदीरक्षक नितिन नागर निवासी रायसी लक्सर और उपनल कर्मचारी सतेंद्र राणा निवासी सोहलपुर गाढ़ा (रुड़की) तैनात हैं। मंगलवार को दोनों सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित लालकुर्ती में एक मोबाइल की दुकान पर पहुंचे। यहां दोनों ने मोबाइल की दुकान के मालिक को जेल में बंद बदमाश साबिर निवासी गंगानगर कॉलोनी, ज्वालापुर के बारे में जानकारी दी। साथ ही बताया कि उन लोगों को साबिर ने ही भेजा है। उन्होंने दुकान मालिक को बोला कि साबिर ने कुछ रकम मंगाई है। आरोप है कि दोनों ने धमकी दी कि अगर उसने उन्हें रकम नहीं दी तो साबिर उसकी हत्या कर देगा। दोनों ने दुकान मालिक पर उसकी हत्या करने का डर दिखाकर रकम देने का दबाव बनाया। इस पर दुकान स्वामी ने उनकी नजरों से बचकर पुलिस को फोन कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बंदीरक्षकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि दुकान स्वामी की तहरीर पर बदमाश साबिर समेत नितिन नागर और सतेंद्र राणा के खिलाफ रंगदारी मांगने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही दोनों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। दोनों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
साबिर ने बंदीरक्षक पर चलाई थी गोली
जेल में बंद जिस बदमाश साबिर के कहने पर दोनों ने मोबाइल दुकान स्वामी से रंगदारी मांगी है, उसी बदमाश ने 17 अगस्त 2019 में रामनगर चौक के पास रुड़की जेल में तैनात बंदीरक्षक प्रमेश चौहान पर गोली चलाई थी। गोली लगने से बंदीरक्षक गंभीर घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया था। तभी से आरोपी साबिर रुड़की जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

रुड़की जेल से जुड़ी घटनाओं में एसएसपी हरिद्वार की ओर से जो रिपोर्ट मिलेगी, उसी के आधार पर दोनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जैसे ही रिपोर्ट मिलती है, वैसे ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. पीवीके प्रसाद, आईजी जेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें