फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: युवती से मिलने आए दो दोस्तों का अपहरण, शारीरिक शोषण किया, फिर अश्लील वीडियो भी बनाया

Sun, 22 Dec 2024 04:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

युवती से मिलने आए दो दोस्तों का अपहरण कर लिया गया। उनका शारीरिक शोषण कर फिर अश्लील वीडियो भी बनाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवती से मिलने आए दो दोस्तों का कुछ युवकों ने उनकी ही कार से अपहरण कर लिया और एक बाग में ले गए। आरोप है कि युवकों ने दोनों का शारीरिक शोषण किया और मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बना लिया। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने एक युवक को नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ अपहरण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को जिला सहारनपुर के थाना बड़गांव क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने तहरीर देकर बताया कि सोशल मीडिया पर उसकी एक युवती से कुछ माह पूर्व दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों मोबाइल पर बातचीत करने लगे। 17 दिसंबर की सुबह युवती ने उसे रुड़की टॉकीज पर मिलने बुलाया था। वह अपनी कार से एक दोस्त के साथ युवती से मिलने रुड़की पहुंचा था।

बताया कि इस दौरान युवती उससे मिलने आई। युवती के साथ कुछ युवक भी आए थे। आरोप है कि युवकों ने दोनों का उनकी ही कार में अपहरण कर लिया और बेहट शाकुंभरी रोड, सहारनपुर के एक आम के बाग में ले गए। आरोप है कि युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दी। साथ ही दोनों का शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Nikay Chunav: भाजपा पर्यवेक्षकों ने तैयार किए नामों के पैनल, 25-26 दिसंबर को होगा मंथन
विज्ञापन


मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बना लिया। साथ ही गुप्तांगों पर जलती सिगरेट भी दाग दी। इसके बाद युवक जान से मारने की धमकी देने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर विक्की त्यागी निवासी रई, थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।I

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें