II
पत्र देने के बाद भी बरबाद फसलों का किसानों को नहीं मिल रहा मुआवजा
I
I
I
Iखानपुर रेंज के बंजारेवाला, शहीदवालाग्रंट, नौकराग्रंट आदि गांवों में खड़ी गन्ने फसल को जंगली हाथियों के झुंड रौंद रहे हैं। ग्रामीण कई बार वन विभाग से हाथियों की आवाजाही पर अंकुश लगाने के लिए अस्थायी इंतजाम करने की मांग कर चुके हैं लेकिन काेई समाधान नहीं हो रहा है।
I
I
I
Iग्राम शहीदवाला ग्रंट शुभम चौहान और पूर्व प्रधान बंजारेवाला पवन राठौर ने बताया हाथियों के झुंड अब तक सैकड़ों बीघा फसलों को रौंदकर बरबाद कर चुके हैं। ग्राम बंजारेवाला निवासी बबलू पाल, ऋषिपाल, विरेंद्र सैनी, शिवकुमार पाल, मुकेश सैनी आदि ने बताया कि वह फसल के मुआवजे के लिए वन विभाग को प्रार्थना पत्र भी दे चुके हैं लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।
I
Iग्रामीणों ने बताया कि फसलों को बचाने के लिए वह रखवाली करने जाते हैं तो हाथी उन्हें दौड़ा देते हैं। ऐसे में उनकी जान पर भी बन आती है। बताया कि नेशनल पार्क ने जंगली जानवरों की रोक के लिए जो दीवार बनाई थी वह कई जगह से टूट चुकी है। यहां से हाथियों की आवाजाही होती है। ग्रामीणों ने हाथियों की आवाजाही पर अंकुश लगाने की मांग की है।
I
I
I
Iउधर, वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह ने बताया हाथियों के खेतों में आने की सूचना मिल रही है। मुआवजे के लिए कुछ प्रार्थनापत्र आए हैं। मुआवजे के लिए रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी। बताया कि मार्च तक जिन किसानों का नुकसान हुआ है उन्हें अब तक लगभग 10 लख रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है। हाथियों पर अंकुश लगाने के लिए रात में गश्त बढ़ाई गई है।I