फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की चोरी में नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब एक सप्ताह पूर्व लहबोली गांव में मकान से नकदी व जेवर चोरी के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों से चोरी किए गए जेवर और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। नाबालिग को बाल सुधार गृह भिजवा दिया गया है, जबकि एक आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव लहबोली निवासी शमीम अहमद के बंद पड़े मकान के चार जून को ताले तोड़कर लाखों की कीमत के जेवर और हजारों की नकदी चोरी कर ली गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध बाइक पर दो लोग जाते हुए दिखे। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर चोरों की पहचान कर तलाश शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि शनिवार की देर शाम तांशीपुर तिराहे के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि चोरी में शामिल एक नाबालिग है, जबकि दूसरा फैजान निवासी खेलपुर, भगवानपुर है। दोनों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने जेवर बेच दिए थे। उनके पास से बेचे गए जेवर के 60 हजार रुपये बरामद हुए हैं, जबकि कुछ जेवर भी बरामद किए गए हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है, जबकि फैजान को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण, एसएसआई रफत अली, एसआई उमेश कुमार, सिपाही रविंद्र राणा व उत्तम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें