फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियारों से चौकीदारी कर रहे दो चौकीदार दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने अवैध हथियार लेकर फैक्टरी की चौकीदारी कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से एक तमंचा, एक देशी बंदूक और दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला बृहस्पतिवार रात सुल्तानपुर चौकी क्षेत्र में गश्त पर थे। गश्त के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि राना स्टील फैक्टरी में दो चौकीदार अवैध हथियारों के साथ चौकीदारी कर रहे हैं। सूचना पर एसएसआई पुलिस टीम के साथ फैक्टरी पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया। फैक्टरी के अंदर चौकीदार रूम में दो लोग बैठे मिले। पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो एक तमंचा, एक देशी बंदूक और दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस को पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह इन हथियारों के साथ ही फैक्टरी में चौकीदारी करते हैं। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि कय्यूम और साजिद निवासी खड़ंजा कुतुबपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जानकारी जुटाई जा रही है कि दोनों के पास अवैध हथियार कहां से आए हैं और वह कब से चौकीदार की नौकरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें