फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: एडवोकेट एसोसिएशन में अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
एडवोकेट एसोसिएशन लक्सर में अध्यक्ष पद पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला होगा। छह दावेदारों में से तीन के नामांकन वापस लेने के बाद अब तीन दावेदार मैदान में हैं। सहसचिव (महिला) पद पर किरण तिवारी, कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप चौहान, ऑडिटर (महिला) राखी एडवोकेट, पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुमार के एक-एक नामांकन होने पर सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन




कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों पर अंजलि पाल, ललिता बर्मन, रजनीश कुमार, नदीम अहमद, सुरेशपाल सिंह और पंकज गुप्ता भी निर्विरोध चुने गए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त अरुण कुमार, सहायक चुनाव आयुक्त विजयपाल गुर्जर और मोहम्मद कासिम अंसारी ने बताया कि नामांकन वापसी की प्रक्रिया के बाद अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। इनमें अध्यक्ष पद पर पवन सिंह वर्मा, सेठपाल सिंह और राकेश कुमार के बीच चुनाव होगा।

उपाध्यक्ष (महिला) पद पर बीना रस्तोगी और निधि शर्मा, उपाध्यक्ष (पुरुष) सुशील कुमार सिंघल, राजेंद्रनाथ, सचिव पद पर धर्मेंद्र कुमार व ऋषिपाल सिंह चौहान और सहसचिव पद पर रविकांत सैनी व मुस्तकीम के बीच चुनाव होगा। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि 19 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान और इसके बाद मतगणना कर परिणामों की घोषणा की जाएगी। एसोसिएशन के 296 सदस्य चुनाव प्रक्रिया में शामिल होेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें