फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जनगणना कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
नारसन में जनगणना-2027 के अंतर्गत भवन गणना और मकान सूचीकरण का कार्य रिकॉर्ड समय में पूरा करने पर प्रगणकों और सुपरवाइजरों को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ की ओर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। टीम ने तकनीकी चुनौतियों के बावजूद आपसी समन्वय से कार्य को समय से पहले पूरा किया।
विज्ञापन


मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ व चार्ज जनगणना अधिकारी नारसन यूसुफ अली ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणक योगेश कुमार, आस मोहम्मद, प्रवीण कुमार, पंकज कुमार, मनोज कुमार व विजय कुमार और सुपरवाइजर अशोक कुमार चौधरी व मनोज कुमार को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। चार्ज जनगणना अधिकारी युसूफ अली को भी उनके कुशल मार्गदर्शन के लिए बधाई दी गई।
समारोह के दौरान सुपरवाइजर अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि जनगणना कार्य के दौरान कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद, सभी प्रगणकों ने ग्राम टिकौला कलां में भवन गणना और मकान सूचीकरण का कार्य पूरी निष्ठा व टीम भावना के साथ संपन्न किया। जेएम दीपक रामचंद्र सेठ ने सबसे पहले कार्य पूरा करने पर पूरी टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे राष्ट्रहित के महत्वपूर्ण कार्य में इस प्रकार की कार्यकुशलता अन्य कर्मियों के लिए भी प्रेरणा है। इस मौके पर पंकज राजपूत, संदीप कुमार, विश्वजीत, नईम सहित तहसील प्रशासन के कई कर्मचारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें