फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा सीजन ऑफ, गिरी रोडवेज की कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रा सीजन ऑफ होने का सीधा असर रोडवेज की कमाई पर पड़ा है। चार दिन में ही रोडवेज की कमाई 20 से 30 फीसदी कम हो गई है। हालांकि चारधाम यात्रा सीजन के चलते रोडवेज को कुछ राहत जरूर है।
विज्ञापन

सामान्य तौर पर स्कूलों में अवकाश शुरू होते ही यात्रा सीजन शुरू हो जाता है। इस दौरान लोग परिवार के साथ घूमने निकल जाते हैं। इस यात्रा सीजन के दौरान लोग अपने निजी वाहनों के साथ ही रोडवेज की बसों का इस्तेमाल करते हैं। एक महीने के यात्रा सीजन में रोडवेज की भी चांदी हुई। रोडवेज के बेडे़ में खड़ी 49 बसें निरंतर चलती रहीं। बसों में बड़ी संख्या में यात्रियों ने सफर किया। सबसे अधिक दिल्ली, देहरादून और चंडीगढ़ वाले रूट पर चलने वाली बसों में यात्रियों ने सफर किया। इसमें रोडवेज की आय एक दिन में आठ लाख रुपये प्रतिदिन तक रही। हालांकि अब चार जुलाई से बच्चों के स्कूल खुल गए हैं। ऐसे में यात्रा का ऑफ सीजन शुरू हो गया है। बसों में अब केवल कामकाजी या किसी व्यक्तिगत काम के लिए जाने वाले लोग ही सफर कर रहे हैं। ऐसे में ऑफ सीजन शुरू होते ही रोडवेज की आय में भी गिरावट आ गई है। पिछले चार दिन से रोडवेज की आय आठ लाख से नीचे घटकर साढ़े छह लाख तक पहुंच गई है। रोडवेज डिपो के एआरएम आलोक बेनवाल ने बताया कि यात्रा सीजन ऑफ होने का रोडवेज की आय पर असर दिखा है। हालांकि अभी चारधाम यात्रा चल रही है तो फिर भी कुछ राहत जरूर है।
कांवड़ में बदलेंगे रूट तो फिर घटेगी इनकम
आगामी 14 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा का असर भी रोडवेज रोडवेज पर जल्द दिखाई देगा। रूट डायवर्ट होते ही एक बार फिर से रोडवेज की इनकम का ग्राफ घटेगा। आगामी 14 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। दो साल यात्रा बंद रहने के चलते इस बार ज्यादा भीड़ होने की उम्मीद है। ऐसे में इस बार अन्य सालों की अपेक्षा जल्दी बसों का रूट डायवर्ट हो जाएगा। रूट डायवर्ट होने के चलते यात्रियों की संख्या बेहद कम हो जाती है। इससे रोडवेज को दोबारा फिर नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें