फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चार की मौत

Fri, 25 Mar 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्कड़ खुर्द से रणसुरा जा रही बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से चार की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायल बारातियों को रुड़की और लक्सर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे से पूरे गांव ने मातम पसरा है।
विज्ञापन


हादसा शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। पुलिस के अनुसार एक्कड़  खुर्द गांव के जलीश पुत्र इरशाद की बारात गांव रणसुरा जा रही थी। कई बाराती तो अपने वाहनों से निकले। जबकि कई बाराती ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर निकले। गांव बोडाहेडी के पास ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर ट्राली के पलटते ही कोहराम मच गया। ट्राली के नीचे दबने से दुर्घटनास्थल पर ही शमा परवीन (10) पुत्री मुजफ्फर, सुहैल (8) पुत्र साजिद और महबूब (24) पुत्र असगर अली की मौके पर मौत हो गई। जबकि 12 बाराती घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने घायलों को रुड़की व लक्सर के अस्पतालों में भर्ती कराया। शोएब (12) पुत्र सईद की  हालत गंभीर होने पर उसे देहरादून के लिए रेफर किया गया। शोएब ने देर शाम को देहरादून में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष पथरी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया शवों को परिजन गांव ले आए थे वे किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। ग्रामीणों ने लिखकर दिया है कि वह शवों का पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें