भगवानपुर क्षेत्र के किशनपुर गांव के पास गन्ने से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से क्
- फोटो : ROORKEE
गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने हाईवे किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। इससे नाराज ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत किया।
भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम खेलड़ी निवासी एक युवक शनिवार शाम को ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ना लेकर इकबालपुर मिल जा रहा था। जैसे ही वह ग्राम किशनपुर के पास पहुंचा तो बस को बचाने की कोशिश में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक बाइक गिर गई। बाइक क्षतिग्रस्त होने पर नाराज ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया। चालक और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद हंगामा हो गया। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। एसओ पीडी भट्ट का कहना है कि तहरीर आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।