फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरती पर ईश्वर के अवतार माने गए हैं डॉक्टर: बत्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
समर्पण जन कल्याण संगठन की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की पूर्व संध्या पर सिविल अस्पताल रुड़की में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संगठन ने डॉक्टरों को धरती पर ईश्वर का अवतार बताया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिविल अस्पताल में समर्पण जन कल्याण संगठन की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि नगर विधायक प्रदीप बत्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय अरोड़ा एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कंसल रहे। नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि कोरोना काल में चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी निरंतर अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों की सेवा में लगे रहे। उनका यह योगदान समाज कभी भी भूला नहीं पाएगा। यही वजह है कि डॉक्टरों को भगवान का दर्जा दिया गया है। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने कहा कि यह सब सहयोगी चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों के सहयोग से ही संभव हो पाया कि हम इतने व्यक्तियों के प्राणों की रक्षा कर पाए। हम सेवा के लिए निरंतर तत्पर हैं और भविष्य में भी अपना प्रयास जारी रखेंगे। कार्यक्रम संयोजक संदीप गोयल और अरुण कोहली ने मुख्य अतिथि का स्वागत स्मृति चिन्ह देकर किया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष नरेश यादव, महामंत्री प्रदीप गोयल, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, नरेश यादव, प्रदीप गोयल, अमित अग्रवाल, संदीप गोयल, अरुण कोहली और सचिन पंडित आदि मौजूद रहे।
इन्हें किया गया सम्मानित
सीएमएस डॉ. संजय कंसल, डॉ. मनीष दत्त, डॉ. अरविंद कुमार मिश्रा, डॉ. आनंद कुमार श्रीवास्तव, डॉ. महेश कुमार खेतान, डॉ. ऋतु खेतान, डॉ. डॉ रजत सैनी, डॉ. राजकुमार, डॉ. संदीप कुमार चौधरी, डॉ. मोहम्मद अफजल, डॉ. अखिलेश कुमार चौहान, डॉ. वंदना भारद्वाज, डॉ. गार्गी त्यागी, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. ज्योति मीना, डॉ. कोमल गुप्ता, डॉ. दीपक पांडेय, डॉ. दिव्य गुप्ता, डॉ. गरिमा गोयल, डॉ. नैनुयो मेप्फुओ, डॉ. गोपाल गुप्ता, डॉ. आयुषी शर्मा, डॉ. नैना सैनी, डॉ. वीणा गुप्ता, डॉ. एसके कौशिक, डॉ. नीरज अग्रवाल और डॉ. हेमंत गुप्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें