फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त फौजी के खाते से ठगों ने उड़ाए दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। ठगों ने एक सेवानिवृत्त फौजी के फर्जी हस्ताक्षर और चेक लगाकर बैंक से करीब दो लाख की रकम निकाल ली। पीड़ित को रुपये निकाले जाने की जानकारी मिली तो होश उड़ गए। उसने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित मालवीय चौक निवासी सत्यपाल सिंह सेवानिवृत्त फौजी हैं। रुड़की के एक बैंक में पत्नी के साथ उनका ज्वाइंट खाता है। सेवानिवृत्त फौजी ने बताया कि 26 अगस्त को बैंक की ओर से जानकारी दी गई कि उनके खाते से करीब दो लाख रुपये निकाले गए हैं। यह सुनकर उनके होश उड़ गए और वह बैंक पहुंचे। पता चला कि उनके दो चेक लगाकर दिल्ली से रकम निकाली गई है। उन्होंने बैंक को अपनी पास बुक दिखाई और चेक नंबर भी दिखाए। साथ ही बताया कि उन्होंने चेक से कोई रकम नहीं निकाली है। बैंक ने बताया कि एक चेक से 99500 और दूसरे चेक से 99700 रुपये निकाले गए हैं। इस पर उन्होंने दोनों चेक बैंक को दिखाए। इस पर बैंक अधिकारियों के भी होश उड़ गए। पीड़ित ने बैंक अधिकारियों से अपनी रकम वापस करवाने की गुहार लगाई। इस पर बैंक ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले को जांच के लिए साइबर सेल हरिद्वार भेजा जाएगा।
--
बैंक कर्मचारी की मिलीभगत की आशंका
पुलिस आशंका जता रही है कि किसी बैंक कर्मचारी की मिलीभगत से रकम निकाली गई होगी। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग के पास चेकबुक है तो कैसे फर्जी चेक और फर्जी हस्ताक्षर पर बैंक की ओर से भुगतान कर दिया गया। बैंक ने भुगतान करने से पहले पूरी जांच क्यों नहीं की है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की बारीकी से जांच की जाएगी। कहीं न कहीं इसमें किसी बैंक कर्मचारी की संलिप्तता निकलकर सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें