फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में हरिद्वार तक चलेंगे दो स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दो ट्रेनों का हरिद्वार तक विस्तार किया है। वहीं एक ट्रेन मुरादाबाद से लक्सर तक चलेगी और लक्सर से ही मुरादाबाद जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे ने कांवड़ यात्रा में आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली से हरिद्वार तक तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 04465 दिल्ली से रात को आठ बजे चलेगी। ये शामली, थाना भवन, रामपुर मनिहारान, टपरी, रुड़की, ज्वालापुर होते हुए हरिद्वार रात 1:55 पर पहुंचेगी। हरिद्वार से यही ट्रेन रात को 2:40 पर चलेगी जो सुबह 10:15 पर दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04403 दिल्ली रेलवे स्टेशन से शाम को 4:45 पर चलेगी और सहारनपुर 9:15 पर पहुंचेगी। सहारनपुर से यही ट्रेन 9:30 पर चलेगी और रुड़की में रात को 10:06 बजे पहुंचेगी।
रुड़की से इस गाड़ी का संचालन रात को 11:08 पर चलेगी और रात को ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर 11:22 पर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04404 15 जुलाई को रात 2:00 बजे दिल्ली स्टेशन के लिए चलेगी। यह ट्रेन रुड़की रेलवे स्टेशन पर 2:53 पहुंचेगी। दो मिनट रुकने के बाद रात को 3:40 पर सहारनपुर पहुंचेगी। सहारनपुर से यही ट्रेन सुबह 4:25 पर चलेगी और सुबह 8:43 पर दिल्ली पहुंचेगी। मुरादाबाद से लक्सर के मध्य भी कांवड़ मेले पर स्पेशल ट्रेन चलेगी, जो मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से सुबह 4:15 पर चलेगी। साथ ही कांठ रेलवे स्टेशन पर 4:47 पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

कांठ रेलवे स्टेशन से स्योहारा, धामपुर, नगीना, नजीबाबाद होते हुए लक्सर रेलवे स्टेशन पर 7:15 पर पहुंचेगी। वापसी में दोपहर 12:00 बजे चलेगी, जो नजीबाबाद, धामपुर, कांठ से होते हुए सुबह 3:15 पर मुरादाबाद पहुंचेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे मुरादाबाद सुधीर सिंह ने बताया कि कांवड़ मेले को देखते हुए 14 जुलाई से ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। जो 26 जुलाई तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें