फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन से घर वापस लौटे मंगलौर क्षेत्र के तीन छात्र

विज्ञापन
मंगलौर में यूक्रेन से घर पहुंचे छात्र अरीब अंसारी के माता पिता व बहन खुशी का इजहार करते हुए। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध में फंसे क्षेत्र के तीन छात्र सकुशल घर लौट आए हैं। छात्रों के लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है। यूक्रेन से लौटे दो छात्र हंगरी और एक छात्र रोमानिया में पांच दिन से फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

सोमवार को मंगलौर क्षेत्र के तीन छात्र अरीब अंसारी, शुभम देशवाल पांच दिन से हंगरी और नूर आलम रोमानिया में फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे। रविवार देर रात तीनों छात्र फ्लाइट से मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे। वहां से वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से तीनों छात्रों के परिजनों ने उन्हें रिसीव किया। छात्र अरीब अंसारी ने बताया कि वह पांच दिन से हंगरी में रुके हुए थे। वहां पर भारत सरकार की ओर से खाने-पीने और ठहरने की बेहतर व्यवस्था की गई थी। छात्र व उनके पिता जमीर हसन अंसारी ने भारत सरकार का आभार जताया। गदरजुड़ा निवासी छात्र शुभम देशवाल ने बताया कि यूक्रेन से करीब 32 घंटे का बस से सफर करने के बाद वह 28 फरवरी को हंगरी बॉर्डर पर पहुंचे थे। जहां से वह एक मार्च को हंगरी में एक होटल में रुके थे। लहबोली निवासी छात्र नूर आलम ने बताया कि वह एक मार्च को रोमानिया में पहुंच गए थे। वहां भारत सरकार के निर्देश पर एक होटल में रुके थे। रोमानिया बॉर्डर उनसे काफी करीब था इसलिए उन्होंने रोमानिया पहुंचने का निर्णय लिया था। उन्होंने बताया कि हंगरी सरकार भी भारतीय छात्रों का विशेष ध्यान रख रही है। वहीं, छात्रों के सकुशल वापस लौटने पर परिजनों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें