फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों से लाखों की चोरी करने वाले तीन चोर दबोचे

विज्ञापन
झबरेड़ा थाने में पकड़े गए चोरी के आरोपी। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बे में सुनील के घर सात दिन पहले चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। इस बीच पुलिस और क्राइम इन्वेस्टिगेशन यूनिट (सीआईयू) को चोरों के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने नरेश निवासी जटौल जिला मुजफ्फरनगर, गय्यूर और शहजाद निवासी मुजफ्फरनगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तीनों ने झबरेड़ा क्षेत्र के खाताखेड़ी, बाल्लूपुर और बेहड़की में चोरी की घटनाएं स्वीकारीं।
पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद किया। इस दौरान आरोपी नरेश ने बताया कि शहजाद और गय्यूर चोरी करने से पहले घरों को चिह्नित करते थे। इसके बाद तीनों मिलकर चोरी करते थे। एसओ विनोद थपलियाल ने बताया कि तीनों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस दौरान पुलिस टीम में एसआई हाकम सिंह, सीआईयू प्रभारी जहांगीर अली, नूर हसन, मोहित, विकास, जितेंद्र, रणबीर, अशोक, अहसान अली, प्रकाश चंद, महिपाल, नितिन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें