फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज सेवी डा. अमन को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
झबरेड़ा। समाज सेवी डॉ. अमन गुप्ता को चार लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करने का प्रयास किया गया। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, प्रेस वार्ता कर उन्होंने जान माल का खतरा बताया। साथ ही पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

झबरेड़ा के मोहल्ला गंज निवासी समाज सेवी डॉ. अमन गुप्ता ने तहरीर देकर बताया कि पिछले दो तीन दिन से उनके मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से कॉल आ रही थी। कॉल करने वाले अभद्रता और गाली गलौज कर रहे थे। आरोप लगाया कि शुक्रवार की रात चार लोग उनके आवास के बाहर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। शोर मचाने पर चारों जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, डॅा. अमन गुप्ता ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर कहा कि वह पिछले कुछ सालों से समाज सेवा के माध्यम से जनहित का कार्य कर रहे हैं, जिससे अब यह बात उनकी जान पर बन आई है। कुछ विरोधी लोग उन्हें जान से मार देना चाहते हैं। कहा कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, डीजीपी अशोक कुमार, डीआईजी गढ़वाल रेंज नीरू गर्ग और एसएसपी हरिद्वार से मिलकर घटना की शिकायत करेंगे। उन्होंने जान माल का खतरा जताते हुए सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें