फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ घंटे बिजली रही गुल, लोगों ने झेली परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन के मरम्मत कार्य के चलते क्षेत्र में आठ घंटे बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को दिनभर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम को बिजली आपूर्ति चालू की गई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन मरम्मत के लिए काम शुरू किया गया। इस दौरान बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। क्षेत्र के नारसन कलां, नगला कोयल, बुढ़पुर जट्ट ,मोहम्मदपुर जट्ट, खेड़ा जट्ट, उल्हेड़ा, नारसन खुर्द, सकौती, ब्रहमपुर आदि गांव की विद्युत आपूर्ति बंद रही। दोपहर तक बिजली आपूर्ति चालू न होने पर ग्रामीणों ने जानकारी ली। तब जाकर पता चला कि हाईटेंशन लाइन के मरम्मत का काम चल रहा है। शाम पांच बजे तक बिजली नहीं आने से ग्रामीणों को दिनभर गर्मी से दो चार होना पड़ा। ऊर्जा निगम के जूनियर इंजीनियर ईश्वर चंद ने बताया कि नारसन विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी मुख्य लाइन में मरमत के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। शाम को बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें