फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पूर्ति निरीक्षक ने राशन विक्रेता के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान के निरीक्षण के दौरान पूर्ति निरीक्षक से अभद्रता और हाथापाई के मामले में पूर्ति निरीक्षक बबीता कटारिया की तहरीर पर पुलिस ने मिर्जापुर सादात गांव की राशन विक्रेता सुषमा देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन




पूर्ति निरीक्षक लक्सर बबीता कटारिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 29 जनवरी को फोन पर एक कार्डधारक से शिकायत मिलने पर वह मिर्जापुर सादात गांव की सस्ते गल्ले की दुकान से संबद्ध नगर के वार्ड संख्या-1 लक्सर गांव में दुकान का निरीक्षण करने पहुंची थीं।

आरोप है कि दुकान के निरीक्षण के दौरान राशन विक्रेता ने जांच को प्रभावित करने के लिए कुछ महिलाओं से उनका घेराव कराया। निरीक्षण नहीं हो पाने की सूरत में उन्होंने दुकान को सील करने के लिए वहां ताला लगाने का प्रयास किया लेकिन राशन विक्रेता ने उनके साथ अभद्रता और हाथापाई करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली गई।
विज्ञापन




कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर आरोपी राशन विक्रेता सुषमा देवी के खिलाफ लोकसेवक से अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की जांच की जा रही है।

दोनों ओर से लगाए गए आरोप-प्रत्यारोप



राशन विक्रेता और पूर्ति निरीक्षक के बीच नोकझाेंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राशन विक्रेता ने पूर्ति निरीक्षक पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। वहीं, पूर्ति निरीक्षक बबीता कटारिया ने बताया कि राशन विक्रेता के खिलाफ कई शिकायतें मिलने पर विभागीय जांच में अनियमितताएं सामने आई थीं। इसके बाद दुकान के निलंबन की संस्तुति उच्चाधिकारियों को की गई थी। इसी के कारण निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें