फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि की पैमाइश करने पहुंचे अधिकारी, नहीं हुई पैमाइश

विज्ञापन
खानपुर यूपी बॉर्डर पर पहुंची यूपी पुलिस व प्रशासन की टीम के बाद पहुंचं किसान। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
करीब 1500 बीघा कृषि भूमि की पैमाइश करने पर पहुंचे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकारियों की लगभग दो घंटे चली वार्ता बेनतीजा रही। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जमा हो गए। विवाद की आशंका को देखते हुए भारी पुलिस और पीएसी बल बुलाया गया। बाद में दोनों प्रदेशों के अधिकारी बिना पैमाइश के लौट गए।
विज्ञापन

खानपुर के बादशाहपुर गांव की सीमा उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के हिम्मतपुर बेला गांव से लगती है। सीमा पर स्थित लगभग 1500 बीघा कृषि भूमि का लेकर दोनों राज्यो के किसानों में विवाद है। खानपुर क्षेत्र के ग्रामीणों ने लक्सर एसडीएम से इसकी संयुक्त पैमाइश कराने की मांग की थी। इसके बाद लक्सर एसडीएम और बिजनौर एसडीएम सदर के बीच वार्ता हुई थी। सोमवार को लक्सर से तहसीलदार और बिजनौर से राजस्व निरीक्षक, लेखपाल पैमाइश करने के लिए सीमा पर पहुंचे।
पैमाइश की सूचना मिलने पर दोनों प्रदेशों के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। वहीं, विवाद की आशंका को देखते हुए अधिकारियों ने दोनों जनपदों से बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी मौके पर बुला ली। पैमाइश से पूर्व अधिकारियों ने एक-दूसरे के राजस्व अभिलेखों का अध्ययन कर वार्ता की। लगभग दो घंटे तक चली वार्ता बेनतीजा रही और पैमाइश नहीं हो पाई। इसके बाद दोनों प्रदेशों के अधिकारी वापस लौट गए। तहसीलदार मुकेश चंद रमोला का कहना है कि मौके पर किसानों ने विवादित जमीन को लेकर कोर्ट के कुछ दस्तावेज दिखाए हैं। दोनों ओर के अधिकारी पहले इनका अध्ययन करेंगे। इसके बाद पैमाइश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें