फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी शुल्क न चुकाने वालों पर नजर रखेगा सचल दस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अब खानपुर, लक्सर, सुल्तानपुर, रायसी क्षेत्र में मंडी शुल्क न चुकाने वाले लोगों पर लक्सर कृषि उत्पादन मंडी समिति की कड़ी निगरानी रहेगी। इसके लिए मंडी सचिव ने सचल दस्ता गठित किया है। सचल दस्ता क्षेत्र मे घूमकर मंडी शुल्क न चुकाने वाले लोगों से जुर्माना वसूलेगा।
विज्ञापन

काफी दिनों से लक्सर कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव लवकेश गिरी को सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में कुछ लोग बिना मंडी शुल्क चुकाए बाहरी प्रदेशों से सामान ला रहे हैं और वहां भेज भी रहे हैं। इससे मंडी समिति को राजस्व का नुकसान हो रहा था। लवकेश गिरी ने बताया कि जो लोग खानपुर, लक्सर, सुल्तानपुर, रायसी और अन्य मंडी समिति क्षेत्र मे बिना मंडी शुल्क चुकाए सामान को प्रदेश से बाहर ले जा रहे हैं। इसके अलावा अन्य प्रदेश से क्षेत्र में ला रहे हैं। ऐसे लोगों पर कड़ी निगरानी के लिए सचल दस्ता गठित कर दिया गया है। सचल दस्ते के प्रभारी मंडी निरीक्षक सुभाष चंद्र को बनाया गया है। ये दस्ता क्षेत्र में घूमकर ऐसे लोगों से जुर्माना वसूलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें