फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं आत्महत्या कर रही हूं, और गंगनहर में कूदी युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी के शादी करने से इनकार करने पर युवती ने गंगनहर में छलांग लगा दी। छलांग लगाने से पहले उसने प्रेमी को घटनास्थल का वीडियो बनाकर भी भेजा और उसे पुल पर बुलाया था, लेकिन वह नहीं आया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस और परिजन युवती की गंगनहर में तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी युवती का रुड़की के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि युवती, युवक पर शादी करने का दबाव बना रही थी, लेकिन युवक कुछ समय मांग रहा था। शनिवार को युवती ने प्रेमी को कॉल कर शादी करने की बात कही, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर युवती गणशेपुर पुल पर पहुंची और प्रेमी को दोबारा फोन किया। साथ ही प्रेमी को गणेशपुर पुल पर आने की बात कही, लेकिन उसने इनकार कर दिया।
इस पर युवती ने गंगनहर में कूदकर आत्महत्या करने की बात कही और प्रेमी को मोबाइल पर मैसेज भी भेजे। बताया जा रहा है कि युवती ने घटनास्थल का वीडियो भी बनाकर प्रेमी को भेजा। इसके बाद उसने पुल से गंगनहर से छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। साथ ही उसके मोबाइल को कब्जे में लेकर परिजनों को कॉल कर जानकारी दी। पुलिस ने मामले में युवती के प्रेमी से भी जानकारी ली है। रविवार को पुलिस और परिजनों ने युवती की गंगनहर में तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि युवती की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें