फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे ट्रॉली से टकराई कार, परखच्चे उड़े

विज्ञापन
कलियर में ट्रैक्टर-ट्राली में घुसने के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से एक कार टकरा गई, जिससे उसके अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान गनीमत रही कि बैलून खुल गए, जिससे तीनों की जान बच गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद निवासी आसिफ शनिवार रात करीब साढ़े छह बजे रुड़की की ओर से कलियर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार कलियर-मेहवड़ के बीच गंगनहर की पटरी पर पहुंची तो सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इस बीच कार में लगे सुरक्षा बैलून भी खुल गए, जिससे तीनों लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि जानकारी मिली है कि ट्रैक्टर का डीजल खत्म हो गया था। इस पर चालक सड़क किनारे ट्रैक्टर-ट्रॉली को खड़ा कर डीजल लेने चला गया था। इस बीच यह हादसा हुआ है। कार को थाने में खड़ा करा दिया गया है। मामले में तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें