फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी, युवती की मौत

विज्ञापन
भगवानपुर में गागलेड़ी मार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोग। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। हादसे में बाइक पर सवार युवती समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर हरिद्वार के गांव रामपुर निवासी हिमांशु, सोनू, बबीता और सिमरन एक बाइक पर सवार होकर गागहलेड़ी की ओर से भगवानपुर की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वह गागलहेड़ी में काली नदी के पास पहुंचे तो अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख राहगीरों ने घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और चारों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने सिमरन निवासी सहारनपुर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना की सूचना भगवानपुर पुलिस को दी गई। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि घटनास्थल थाना गागलहेड़ी क्षेत्र का है। वहां की पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दे दी गई है। मामले में पूरी कार्रवाई गागलहेड़ी थाना पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें