फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधाधुंध कटाई से बिगड़ रहा पर्यावरण का संतुलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेडपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में वक्ताओं ने पौधों का मानव जीवन में उपयोग की जानकारी दी। बताया कि वर्तमान में पेड़ों का अंधाधुुंध कटान किया जा रहा है, जिस कारण पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेड़पुर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शैफील्ड स्कूल के डायरेक्टर डीके शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। उन्होंने स्कूल प्रांगण में पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पेड़ों की पत्ती से लेकर जड़ों तक बहुत फायदे हैं। एक पेड़ से फल, दवाएं, भोजन, कपड़े व बहुत सी चीजें प्राप्त होती हैं। अगर पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य नहीं होगा तो प्रत्येक व्यक्ति प्रदूषण की घुटन में रहेगा। कहा कि आज के समय में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण वातावरण बिगड़ रहा है। बेमौसम बारिश होना, बाढ़ आना, तापमान बढ़ना यह सब वातावरण के बिगड़ने के कारण हो रहा है। राजकीय उच्चतर मध्यमिक विद्यालय बिझौली के शिक्षक अशोक कुमार ने आंवला, शमी, तुण, अमरूद, अशोक, बॉटल पॉम, गुलाब, गेंदा, तुलसी आदि के पौधे विद्यालय को भेंट किए। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद राष्ट्र निर्माण के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण बनाने के लिए देश के कई नेताओं ने अपना ध्यान शिक्षा की ओर केंद्रित किया। विशेष रूप से अबुल कलाम ने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अग्रणी भूमिका निभाई। आज उनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर शिक्षक संजय वत्स, रविराज सैनी, अर्जुन कुमार, अनुभव, शन्नो और इरफाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें