फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार की दहशत: खून से लथपथ मिली एक और लाश, बुरी तरह नोचा शरीर

Fri, 15 Apr 2016 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की

सार

 
  • शहर से लगे रामपुर में आबादी के समीप दस्तक से दहशत
  • क्षेत्र में दो लोगों को पहले भी उतार चुका मौत के घाट
  • वनविभाग ने लगाया दूसरा पिंजरा, गश्त बढ़ाने का दावा
  • अधिकारियों को भी एक से अधिक गुलदार की संभावना
विज्ञापन
गुलदार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर से लगे रामपुर क्षेत्र में एकबार फिर गुलदार ने हमला कर एक व्यक्ति की जान ले ली है। सुबह अपने खेत पहुंचे किसान ने शव देखकर ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस और वनविभाग की टीम ने भी मामले की पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया, जबकि वनविभाग ने क्षेत्र में एक और पिंजरा लगाकर गश्त बढ़ाने की दावा किया है। साथ ही आदमखोर गुलदार को जल्द दबोचने का आश्वासन दिया है। 

रामपुर क्षेत्र में आबादी के समीप गुलदारों की दस्तक से क्षेत्रवासियों में दहशत में हैं। एक पखवाड़े के भीतर ही गुलदार ने तीन लोगों की जान ले ली। पहले एक ग्रामीण को गुलदार ने शिकार बनाया। इसके बाद एक महिला की जान ले ली और अब एक अन्य व्यक्ति को मार गिराया। 
विज्ञापन


नहीं हाथ लगा गुलदार
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह रामपुर निवासी मुनफैद अपने खेत में गया तो वहां खून से लथपथ एक लाश पड़ी थी। गर्दन और शरीर के हिस्सों को बुरी तरह नोचा गया था। इस पर मुनफैद ने घटना की सूचना ग्रामीणों और गंगनहर पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

हाथों में लाठी डंडे लेकर लोग खेतों की ओर निकल पड़े, लेकिन कोई गुलदार नजर नहीं आया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छोटा हाथी वाहन बुलाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। 
Trending Videos
विज्ञापन

शव के आसपास ‌दिखे गुलदार के पैरों के निशान

गुलदार के पंजे के निशान - फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है, हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि वह रामपुर में ही भिखारी का वेश धारण कर इधर-उधर भटकता था। उसकी उम्र करीब 40 वर्ष की थी। 

शव के आसपास ही गुलदार के पैरों के निशान देखे गए हैं। इसके बाद वनविभाग की टीम ने भी मौका मुआवना कर जल्द ही गुलदार की दहशत से निजात दिलाने का भरोसा दिलाया। 

टीम के साथ मौके पर पहुंचे वनविभाग के रुड़की क्षेत्र के रेंजर जीआर पांडे का कहना है कि क्षेत्र में गुलदार को पकडने के लिए पहले से ही एक पिंजरा लगाया गया था। अब एक और पिंजरा लगा दिया गया है। साथ ही गश्त भी बढ़ाई जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें