फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो चालकों ने रोकी निजी बस, जमकर हंगामा

विज्ञापन
भगवानपुर में हंगामा करते प्राइवेट बस व टेंपो चालक। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
भगवानपुर। टेंपो चालकों ने एक निजी बस को रोक लिया और हंगामा कर दिया। इस बीच बस चालक और छात्रों की टेंपो चालकों से नोकझोंक हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। टेंपो चालकों ने निजी बसों पर दूसरे रूट पर बस चलाकर मनमानी करने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने एआरटीओ से रूट की जानकारी ली।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह सहारनपुर से एक निजी बस यात्रियों को लेकर रुड़की की ओर आ रही थी। कस्बे में टेंपो चालकों ने बस को रोक लिया और निर्धारित रूट से अलग दूसरे रूट पर बस चलाने का आरोप लगाया। इसे लेकर बस चालक की टेंपो चालकों से नोकझोंक हो गई। बस को रोकने पर बस में सवार छात्रों की टेंपो चालकों से नोकझोंक हो गई और हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। टेंपो चालक कुर्बान गालिब, राकेश कुमार, अकरम, सालिम, मुर्तजा, शकील और पप्पू आदि ने आरोप लगाया कि निजी बसों का रूट भगवानपुर-चुड़ियाला से इकबालपुर होते हुए रुड़की है, लेकिन बस चालक बसों को भगवानपुर से पुहाना होते हुए रुड़की ले जा रहे हैं, जिससे टेंपो चालकों को सवारी नहीं मिल पाती है। इसके बाद टेंपो चालक एकत्रित होकर थाने पहुंचे और एसओ पीडी भट्ट से मामले की शिकायत की। इस पर एसओ ने एआरटीओ से प्राइवेट बसों के रूट की जानकारी ली। साथ ही आश्वासन दिया कि एआरटीओ से मिलकर निर्धारित रूट पर ही बस चलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें