Iछात्रा के मोबाइल पर भी आरोपी ने भेजे थे अश्लील मैसेज, मोबाइल कब्जे में लिया गयाI
विज्ञापन
Iपुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, कोर्ट में पेश कर भेजा जेलI
Iछात्रा के बयान किए दर्ज, आरोपी की हरकतें सामने आने पर कोतवाली में जुटी भीड़ I
Iएक राजकीय जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक ने कक्षा सात की छात्रा के साथ छेड़खानी कर दी। छात्रा ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन एकत्रित होकर स्कूल पहुंचे और आरोपी के खिलाफ जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षक छात्रा के मोबाइल पर भी अश्लील मैसेज भेज चुका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाकर शांत किया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।I
Iसिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में एक राजकीय जूनियर हाईस्कूल है। मंगलवार सुबह कक्षा सात की एक छात्रा फोटो स्टेट कराने के लिए स्कूल के एक कमरे में गई थी। तभी वहां पर सहायक अध्यापक पहुंच गया। आरोप है कि अध्यापक ने छात्रा को पीछे से पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।I
विज्ञापन
Iइस पर छात्रा ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद छात्र और शिक्षक मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शिक्षक की हरकतें जानकर जमकर हंगामा कर दिया। साथ ही आरोपी शिक्षक के साथ मारपीट करने का भी प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। साथ ही शिक्षक को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई।
I
Iइसके बाद परिजन और बड़ी संख्या में आसपास के लोग भी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग। मामले में छात्रा के परिजनों की ओर से तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर शिक्षक के खिलाफ छेड़खानी, पोक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। छात्रा के बयान दर्ज किए गए हैं।I